साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान वाहन चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी टिंकू निवासी भगौट बागपत और सूरज निवासी हर्ष विहार दिल्ली है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं। उन्होंने यह बाइक दिल्ली के सीमापुरी क्षेत्र से चोरी की थी। इसे बेचने की फिराक में थे। आरोपियों पर दिल्ली के सीमापुरी थाने में पहले से एक केस पहले से दर्ज है।