फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने वाले युवक कानपुर के शिवराजपुर निवासी करन को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कौशांबी बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 24 मार्च को किशोरी के पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत कर युवक पर अपने साथ ले जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने जब तलाश शुरू की तब करन को कौशांबी बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। किशोरी को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में किशोरी से शारीरिक संबंध स्थापित करने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें