मुरादनगर। घर से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को तलाश किया और उसके बयान व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 64 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की। जांच के दौरान मामले में प्रमोद निवासी ग्राम तलैसरा, थाना गौंडा, अलीगढ़, हाल निवासी लोनी, गाजियाबाद का नाम सामने आया था। शनिवार को आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को करीब एक साल से जानता था और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी।