फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्ता घुमाने पर हुए विवाद में पिस्टल दिखाकर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद के बाद ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र की रामपार्क एक्सटेंशन कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कॉलोनी निवासी कीर्ति तंवर ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की रात उनकी बहन गली में कुत्ता घुमा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसन अक्षरा ने उनकी मां काजल और बहन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर वह भी घर से बाहर आईं और आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान अक्षरा के पति रितिक धामा ने उनकी मां काजल की कनपटी पर पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, रितिक के साथी तुषार पर तीनों मां बेटियों के साथ मारपीट का आरोप है। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर अक्षरा, प्रिया, रितिक धामा और तुषार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें