फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर की एक कॉलोनी में डिलीवरी विवाद को लेकर तीन महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बहन ने अमेजन से सामान मंगाया था। डिलीवरी बॉय ने गलती से पड़ोसी के फ्लैट का दरवाजा खटखटा दिया। इससे वह नाराज हो गए। उन्होंने डिलीवरी बॉय को बुरा-भला कहा। शोर सुनकर वह बहन डिलीवरी बॉय के पास पड़ोस में पहुंची। आरोप है कि पड़ोसी, उनके बेटे और दामाद ने उन्हें पार्किंग में खींचकर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ और मारपीट की। शोर सुनकर उनकी मां भी मौके पर पहुंची और उन्हें बचाने का प्रयास किया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें