गाजियाबाद। मोरटा स्थित निलाया ग्रीन सोसायटी में कुत्ते को मार डालने का आरोप लगाते हुए सामाजिक संस्था की ओर से अज्ञात के खिलाफ मधुबन-बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ओजस्वनी फाउंडेशन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सोसायटी की पार्किंग में लगातार कुत्तों को निशाना बनाया जा रहा है। संस्था ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी आभा डागा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।