फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में रंजिश के चलते चार लोगों पर दो भाइयों और उनकी भतीजी पर हमला करने का आरोप लगा है। आरोपी, पीड़ित के छोटे भाई के ससुराली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित अलताफ ने बताया कि उनके छोटे भाई तौसीफ के ससुराल पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। 18 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे तौसीफ के साले सलमान, शाहरुख और इमरान अपने पिता इंतजार के साथ उनके घर पहुंचकर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और पेचकस से हमला करके तीनों को घायल कर दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें