फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अकाउंटेंट ने दूसरी फर्म बनाकर कंपनी पर निकाली देनदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के राजनगर में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले अकाउंटेंट ने फर्जी फर्म बनाकर कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की देनदारी निकाल दी। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर कंपनी संचालक निर्मल कुमार ने फर्जी बिलों की एंट्री रद्द करने को कहा। आरोप है कि अब अकाउंटेंट उन्हें उन फर्जी बिलों का भुगतान करने का दबाव बना रहा है। नहीं करने पर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


निर्मल कुमार का कहना है कि कंपनी की स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि अकाउंटेंट सत्यपाल सिंह ने अपनी पत्नी के नाम से फर्जी कंपनी खोलकर उनकी कंपनी के नाम पर बिल काट रखे हैं. जबकि उनकी कंपनी ने उस फर्म से कोई लेन-देन नहीं किया। उन्होंने इस संबंध में सत्यपाल सिंह से बात की तो उसने गलती मानते हुए बिलों की एंट्री हटाने का आश्वासन दिया। लेकिन उसने कंपनी में आना बंद कर दिया और कई कीमती दस्तावेज भी ले गया। फोन पर बात की तो उसने भुगतान करने को कहा नहीं करने पर मारने की धमकी दी। दो बाइक सवारों ने रास्ते में रोककर पिस्टल दिखाते हुए भी धमकी दी। आरोप है कि पुुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने कोर्ट के आदेश पर सत्यपाल सिंह, अंजू सिंह, एआर कंस्ट्रक्शन व अज्ञात के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें