फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन का रिजर्वेशन कराते समय साइबर ठगों ने खाते से निकाले 95 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्रेन का रिजर्वेशन करते समय बुकिंग कंफर्म नहीं होने पर इंटरनेट से नंबर निकालकर कॉल करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। शातिरों ने एनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए। शातिरों ने बुकिंग कंफर्म कराने का झांसा देकर की ठगी।
विज्ञापन


क्राॅसिंग रिपब्लिक निवासी प्रमोद कुमार पांडेय का कहना है कि वह दिशा 2.0 नामक वेबसाइट से ट्रेन का रिजर्वेशन कर रहे थे। उनके खाते से रकम निकल गई लेकिन पीएनआर नंबर नहीं आया। उन्होंने साइट से ही नंबर निकालकर कॉल की तो उनके पास अलग-अलग नंबरों से फोन कॉल आने लगी। इसके बाद शातिरों ने समस्या का समाधान कराने के नाम पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करा लिया और फोन हैक कर खाते से रकम निकाल ली। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें