फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ईरिक्शा में भिड़ंत, डिवाइडर पार पहुंची कार

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के लिंकरोड पर बृहस्पतिवार रात को ओवरटेक करने के दौरान कार और ईरिक्शा में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही कार डिवाइडर पर लगी रेलिंग तोड़ती हुई दूूसरी ओर पहुंच गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद ईरिक्शा चालक को छुट्टी दे दी गई। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। चौकी इंचार्ज यतेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को ओवरटेक करने के दौरान कार और ईरिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सड़क के दूसरी ओर डिवाइडर पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए पहुंच गई। वह पास में ही गश्त कर रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान कार में सवार दो लोगों में से चालक को गंभीर चोट थी। जबकि इरिक्शा चालक भी चोटिल हुआ था। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कार चालक का इलाज चल रहा है। जबकि ईरिक्शा चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छु्ट्टी दे दी गई। फिलहाल वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। किसी भी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें