फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाने के बहाने रास्ते से हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में एनएच के पास एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खुद को पिटने से बचाने के लिए आरोपी कार चालक ने घायल को एक ऑटो में बैठाकर ऑटो से आगे चलने को कहने लगा। इसके बाद मौका पाकर आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गया। पीड़ित की पत्नी ने कौशांबी थाने में कार नंबर के आधार पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साहिबाबाद के राजेंद्रनगर में चंद्रप्रकाश पत्नी सरोज के साथ रहते हैं। वह सुबह करीब सात बजे बाइक से नोएडा में ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। करीब सवा सात बजे कौशांबी थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका हेलमेट टूट गया और सिर में काफी चोट लगी। साथ ही पैर की हड्डी टूट गई। पीड़िता की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि हादसे के दौरान मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई। खुद को घिरता देखकर लोगों की पिटाई के डर से कार चालक ने एक ऑटो रोककर उसमे चंद्रप्रकाश को बैठाया और आटो चालक से आगे चलने के लिए कहा। आरोप है कि मौका देखकर आरोपी कार चालक भागने लगा। इस पर चंद्रप्रकाश ने कार की फोटो खींच ली। इसके बाद पत्नी को सूचना दी। सूचना पाकर पत्नी मौके पर पहुंची और पति को एमएमजी अस्पताल ले गईं। पीड़िता ने कार नंबर के आधार पर कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ कौशांबी अजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कार नंबर के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें