फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद सब्जी मंडी के गेट नंबर दो के सामने शनिवार को  एक तेज रफ्तार कार ने ईरिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ईरिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कार नंबर के आधार पर लिंकरोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से बिहार के नवादा के रहने वाले विजय कुमार साहिबाबाद के जनकपुरी वृदावन गार्डन में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार तड़केे वह ईरिक्शा से साहिबाबाद सब्जी मंडी गए थे। उनके साले राकेश कुमार ने बताया कि मंडी के गेट नंबर दो के सामने एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने विजय कुमार की ईरिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दूर जा गिरे और ईरिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। राकेश ने बताया अस्पताल में इलाज के दौरान उनके जीजा की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। राकेश ने कार नंबर और चालक आशुतोष के खिलाफ लिंकरोड थाने में तहरीर दी। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीरपर रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें