फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट में कटी ड्राइवर की टांग, एक माह बाद केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी । अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की टांग कट गई जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया गाड़ी मालिक ने एक महीने बाद मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पिलखुआ की मोहन नगर कॉलोनी निवासी शुभम वत्स का कहना है उनकी टाटा गाड़ी पर ड्राईवर जितेन्द्र कुमार व क्लीनर गणेश रहता है। गत 28 फरवरी को ड्राइवर व क्लीनर भाड़ा लेने के लिए गाड़ी लेकर गाजियाबाद गए थे। डासना में पुराने टोल टैक्स के पास अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी गाडी से एक्सिडेन्ट कर दिया। जिसमें ड्राइवर जितेन्द्र कुमार को गंभीर रुप से चोट आई तथा क्लीनर गणेश भी घायल हुआ। दोनों को तत्काल कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जितेन्द्र को एम्स भेज दिया। वहां डॉक्टरों को जितेंद्र की टांग काटनी पड़ी। शुभम वत्स का कहना है जितेंद्र आज भी एम्स में दाखिल है। मसूरी एसएचओ उमेश पंवार का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें