लोनी। आर्यनगर कॉलोनी में मुशर्रफ हत्या कांड में फरार चल रहा आरोपी अजय उर्फ बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि आर्यनगर कॉलोनी में मुशर्रफ की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जू को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस हत्या कांड में गजेंद्र का भाई अजय फरार चल रहा था। पुलिस ने अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया कि ब्याज की रकम को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था।
गढीपुख्ता में घटना की जानकारी लेते एएसपी । संवाद