फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिला बदर की हत्या में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बेहटा हाजीपुर में जिला बदर की हत्या में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को हत्या के मामले में प्रकाश में आए देव उर्फ कालू निवासी बेहटा हाजीपुर को बॉर्डर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। बता दें कि बेहटा हाजीपुर गांव में एक अक्तूबर को गांव निवासी अमन ने साथियों और परिजनों के साथ मिलकर जिला बदर विशाल के सिर पर ईंट हमला कर उसकी हत्या की थी। जिला बदर के भाई सचिन ने पांच नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें