फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एबीसीडी फुटबॉल क्लब ने जीती अंडर-15 फुटबाल लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम स्थित मैदान में पर चल रही अंडर-15 फुटबाल लीग का रविवार को समापन हो गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए एबीसीडी फुटबॉल क्लब ने ट्रॉफी जीती। आयोजक आकाश कुमार गौतम ने बताया कि इस लीग के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभा का परिचय देते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि लीग के फाइनल मैच में एबीसीडी फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी उपविजेता बनी। मुख्य अतिथि राम प्रताप सैनी ने विजेता टीम के कप्तान दोरजे तमांग, दिव्यांशु, विनीत, रुद्र, अरनब व अरमान को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें