फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 21, 23 और 25 फरवरी को गाजियाबाद से अयोध्या चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अयोध्या में भक्तों को रामलला के दर्शन कराने के लिए गाजियाबाद से आस्था स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का रेलवे प्रबंधन ने निर्णय लिया है। पहली ट्रेन (04040) 21 फरवरी को गाजियाबाद से चलेगी। 22 फरवरी को अयोध्या से गाजियाबाद लौटेगी। दूसरी ट्रेन 23 और तीसरी ट्रेन 26 फरवरी को गाजियाबाद से अयोध्या जाएगी। ये ट्रेनें दूसरे दिन अयोध्या से वापस आएंगी। गाजियाबाद स्टेशन पर ट्रेन रात 10 बजे पहुंचेगी और यात्रियों को बैठाने के बाद रात 12ः50 बजे गाजियाबाद से अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगी। नाॅर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि फिलहाल बुकिंग के हिसाब से तीन ट्रेन चलाने का कार्यक्रम जारी किया गया है। ये ट्रेन चिपियाना बुजुर्ग, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होकर अयोध्या पहुंचेगी। 616 किलोमीटर की दूरी को आस्था स्पेशल ट्रेन अधिकतम 12 घंटे में तय करेगी। बुकिंग को देखते हुए ट्रेनों की संख्या घटाने- बढाने का निर्णय लिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें यात्रियों को जलपान की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें