गाजियाबाद। अगर आप आधार कार्ड बनवाने या उसे अपग्रेड कराने के लिए परेशान हैं तो इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे आप जिले के 26 डाकघरों पर आसानी से बनवा सकते हैं। बुजुर्गों और बच्चों को इंतजार करने की जरूरत भी नहीं है। उनका आधार बिना किसी इंतजार के बनवाया जाता है। इस समय शहर में वसुंधरा, साहिबाबाद, कविनगर, मेरठ रोड, मोदीनगर, हापुड़, शिप्रा सनसिटी, मोहननगर सहित 26 केंद्रों पर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसकी सूची आप डाकघर की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। एएसपी कौशल कुमार ने बताया कि कई जगह डाकघरों में आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं और जहां नहीं बन रहे हैं, वह आसपास के केंद्रों का पता बता देंगे। जहां मांग होती है, उन सोसायटियों और मोहल्लों में शिविर लगाया जाता है।