फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज पार्क में आठ लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोज पार्क में आठ लाख से इंटरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित रोज पार्क में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने आठ लाख रुपये की लागत से सड़क पर लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स का शुभारंभ किया। इलाके के लोग काफी समय से टाइल्स लगवाने की मांग कर रहे थे।    भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने बताया कि वार्ड 78 के रोज पार्क में पिछले काफी समय से लोग इंटरलॉकिंंग टाइल्स और नाली निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। जिसमें नगर निगम में कई बार पार्षद ने मुद्दा भी उठाया था। विकास कार्य को पास कर निगम की तरफ से टेंडर भी डाल दिया गया है। जिसमें इसकी लागत 8 लाख रुपये तय हुई है। फिलहाल उद्घाटन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष संंजीव शर्मा ने नारियल फोड़कर किया। इस बीच उन्होंने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। कार्यक्रम में रोज पार्क के अध्यक्ष सुशील भसीन, महासचिव मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष सुमन गिगू, मनोज शर्मा, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे। -------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें