- कोरोना वायरस के कारण 13 सदस्यों ने लिया निर्णय माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉकडाउन के कारण सोसायटी और तमाम एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया धीमी पड़ने के बीच पदाधिकारी अब सर्वसम्मति से कार्यकाल बढ़ाने का फैसला ले रहे हैं। सोमवार की शाम आनंद औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारियों ने एसोसिएशन का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में असोसिएशन ने एक पत्र भी जारी किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू पांचाल ने बताया कि सोमवार की शाम पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर एक मीटिंग की थी। इस बीच तमाम पदाधिकारियों ने एसोसिएशन का कार्यकाल छह माह तक ओर बढ़ाने का निर्णय लिया। इसमें 13 सदस्यों ने अपना निर्णय देकर प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। पांचाल के मुताबिक, सभी की सहमति से यह निर्णय किया है कि वैश्विक कोरोना महामारी के को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय सोशल मीडिया पर किया गया। इस प्रकिया में बदलाव के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय खुलने के बाद सूचित किया जाएगा। उन्हें कार्यकारिणी की एक प्रतिलिपि रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज को पोस्ट से भेजी जाएगी। --------------------------- समित कुमार