\n\nविधायक कार्यालय में कराया गया कार्यकर्ताओं का चेकअप\n\n- विधायक सुनील शर्मा के राजेंद्र नगर कार्यालय में कई कार्यकर्ताओं की हुई जांच\n\nसाहिबाबाद। विधायक सुनील शर्मा के राजेंद्रनगर कार्यालय पर भाजपा कार्याकर्ताओं की जांच कराई गई। चिकित्सकों की टीम द्वारा 25 कार्यकर्ताओं की कोविड-19 की जांच का चेकअप कराया गया। साहिबाबाद के पूर्व पार्षद पंचम चौधरी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसेवा में लॉकडाउन के पहले दिन से समाजसेवा में जुटे हुए हैं। विधायक सुनील शर्मा ने अपने राजेंद्र नगर कार्यालय पर साहिबाबाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की जांच कराई। इस दौरान पंचम चौधरी, सचिन डागर पार्षद,प्रेम सक्सेना,मुकेश रावल,ऋषि शर्मा,भूषण बंसल,नीरज रावल,सचिन शर्मा,राजू उपाध्याय,संदीप चौधरी,संजय चौहान,तासु तोमर,उत्तम उपाध्याय,पारस कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनकी जांच हुई।\n\n\n