फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साफ-सफाई को लेकर चल रही रंजिश में युवक का सिर फोड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की बाग कॉलोनी में घर के आसपास की साफ-सफाई को लेकर चल रही रंजिश में युवक का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बाग कॉलोनी के रहने वाले पवन कुमार और रितिक कुमार पड़ौसी हैं। बताया कि दोनों पक्षों के बीच आसपास की साफ-सफाई को लेकर झगड़ा चल रहा है। शनिवार रात दोनों पक्षों में सफाई को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि रितिक ने अपने साथी जय के साथ मिलकर पवन कुमार की पिटाई की और उसका सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रितिक और जय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें