फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल फोन ठीक कराने गए युवक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित शॉप पर मोबाइल ठीक कराने गए युवक के साथ दुकानदार ने कर्मचारियों संग मिलकर मारपीट की। इसमें वह घायल हो गए और घटना की शिकायत पुलिस से की है। शोएब निवासी प्रेम गार्डन पसौंडा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी की रात को उनका भाई मोहम्मद शमी गरिमा गार्डन की मोबाइल की दुकान पर अपना फोन ठीक कराया था। लेकिन मोबाइल ठीक नहीं हुआ तो वह फिर से ठीक कराने के लिए दुकान पर गया। आरोप है कि दुकानदार उवैद खान, जुनैद खान, उमर और हाजी कमरु आदि ने मिलकर उनके भाई के साथ गाली गलौज करते हुए डंडों से पीटकर घायल किया। उनके भाई के सिर और हाथ पर चोट आई है। एसीपी साहिबाबाद अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीला मोड थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें