मोदीनगर। नगर की हनुमानपुरी में ससुराल आए हापुड़ निवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हापुड़ की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी हरिओम (29) की शादी नगर की हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी प्रिया के साथ हुई थी। प्रिया अपने बच्चों के साथ मायके मोदीनगर आई हैं। बताया कि हरिओम रविवार शाम प्रिया व बच्चों को लेने के लिए मोदीनगर आए। हरिओम दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नमो भारत ट्रेन के मोदीनगर नार्थ स्टेशन के पास बस से उतरकर सतीश पार्क होते हुए हनुमानपुरी जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय हरिओम अप लाइन पर जा रही वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी।