गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र की शिवपुरी में शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। झगड़े में रविंदर कुमार के सिर पर दूसरे पक्ष ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रविंदर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविंदर की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।