लोनी। तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से बंथला चिरोड़ी मार्ग पर युवक घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बागपत के रटौल गांव निवासी असलम फर्नीचर की दुकान पर नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर से बाइक पर गाजीपुर दिल्ली जा रहे थे। बंथला चिरोड़ी रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से असलम गिरे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।