फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कस्टम विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे दो लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। कस्टम विभाग में हेड क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है। सुराना गांव निवासी अजय कुमार ने दी तहरीर में बताया कि कुछ माह पहले उनकी मुलाकात हापुड़ निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। व्यक्ति ने बताया कि कस्टम विभाग में उसकी जान पहचान है, वह उसकी हेड क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा सकता है। शातिर ने कस्टम विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर अजय कुमार से दो लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें