फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: तिरंगा यात्रा में शामिल कार ने युवक को मारी टक्कर, गाड़ी का पहिया लड़के के सिर के ऊपर से उतरा

Thu, 15 Aug 2024 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

घायल युवक को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार चालक कार लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में गुरुवार दोपहर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा था। मोहल्ला हकीम जी वाले में जब तिरंगा यात्रा पहुंची तो यात्रा में शामिल एक स्विफ्ट डिजायर से एक युवक को टक्कर लग गई। जिससे युवक कार के आगे गिर गया और कार चालक नियंत्रण नहीं कर पाया और कार का पहिया युवक के सिर के ऊपर से उतर गया। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने कार को बैक किया तो दोबारा कार का पहिया उसके सिर से उतर गया। लोगों ने घायल को उठाकर रामा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से घायल को दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया, लेकिन गंभीर होने से युवक को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर कार चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल युवक नदीम अहमद पुत्र दिलशाद निवासी अलीगढ़ अपने फूफा नाहल निवासी दिलशाद के यहीं रहता था। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पता चला है कि स्विफ्ट कार नईम पुत्र शाहआलम निवासी मुगलगार्डन मसूरी चला रहा था, जो मौका पाकर कार लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें