फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए खेकड़ा निवासी शमसुद्दीन की अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में पंचलोक गांव के सामने बृहस्पतिवार को यह घटना हुई थी। परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। शमसुद्दीन उर्फ भूरा (36) सामान खरीदने के लिए गांव से लोनी बॉर्डर आ रहे थे। पंचलोक गांव के सामने धर्मकांटे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना देकर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि हादसे में घायल युवक की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें