साहिबाबाद। लोनी निवासी सोहित ने टीलामोड़ थाने में गांव के ही रहने वाले शक्ति, भालू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सोहित ने तीनों पर रास्ते में रोककर उनसे मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में सोहित ने बताया कि वह 27 जून की सुबह अपने घर से ड्यूटी जाने के लिए बाइक पर निकले थे। जब वह टीलामोड़ क्षेत्र स्थित ऑक्सी होम सोसायटी पहुंचे तब गांव के ही उनके जानकार शक्ति और भालू नाम के व्यक्तियों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों में पुराने विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल पूछताछ जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।