फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से ठगे 4.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक महिला से 100 वर्ग गंज प्लॉट दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैसे देने के बहाने बुलाकर महिला से अश्लील हरकत भी की गई। महिला ने एसीपी को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव मानकी में एक 100 वर्ग गंज का प्लॉट का सौदा साढ़े चार लाख रुपये में तय किया था। पैसे एडवांस दे दिए थे और बैनामा बाद में करने की बात तय हुई। तीन साल बीत जाने के बाद भी जब बैनामा नहीं किया गया तो महिला ने प्रॉपर्टी डीलर से बात की। गत 14 अगस्त को महिला को पैसे वापस देने के लिए डीलर ने अपने घर बुला लिया। आरोप है कि डीलर ने महिला के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। विरोध पर युवक ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। किसी तरह महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। एसीपी को शिकायत कर महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। एसीपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें