फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने महिला को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र स्थित शालीमार सिटी निवासी जैविंदर सिंह राणा की मां राजवती को कॉलोनी के अंदर ही तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। 12 सितंबर की रात हुए हादसे में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ पुलिस ने 17 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे में जैविंदर सिंह राणा ने बताया कि उनकी मां दिल्ली स्थित मंडोली के बुध विहार में परिवार के साथ रहती हैं। 12 सितंबर को वह उनके घर आई थीं। शाम करीब छह बजे कॉलोनी के अंदर तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। उनकी पत्नी व कॉलोनी के अन्य लोगों ने हादसे को होते हुए भी देखा। इसके बाद मां को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें