फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को 400 मीटर तक घसीटा, आईसीयू में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर में बुधवार रात सवा दस बजे तेज रफ्तार कार से चालक ने स्कूटी सवार जतिन कुमार (24) को टक्कर मारकर 400 मीटर तक घसीट दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर जतिन गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। लाजपत नगर के डी-ब्लॉक निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बेटा जतिन नोएडा की निजी कंपनी में काम करता है। वह रात में दोस्त से मिलने के लिए स्कूटी से गया था। कुछ देर बाद जयपुर में रहने वाले दोस्त के माध्यम से पुलिस ने घटना की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे तो जतिन सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था। पता चला कि राजेंद्रनगर सेक्टर-9 में रहने वाला पवन कार लेकर जा रहा था। राजेंद्रनगर में शांति चौक पर पीछे से जतिन की स्कूटी में टक्कर मारकर 400 मीटर तक घसीट दिया। घटना में जतिन के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लग गई। लहूलुहान हालत में भाई दीपांशु और पिता ने पुलिस की मदद से श्रेया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने कौशांबी के यशोदा अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों की टीम आईसीयू में घायल का उपचार कर रही है। अभी तक उसे होश नहीं आया है। शालीमार गार्डन एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि आरोपी चालक पवन को पकड़कर उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें