फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह कछुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की शिकायत पर नंदग्राम पुलिस ने एक तस्कर को छह कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है। संस्था की अध्यक्ष सुरभि रावत ने बताया कि सूचना मिली कि विजयनगर निवासी रवि भटनागर कछुओं की तस्करी करता है। इस पर संस्था के सदस्य ने रवि से कछुए खरीदने के लिए संपर्क किया तो उसने प्रमोद नाम के व्यक्ति का फोन नंबर दिया। इस पर संपर्क करने के बाद प्रमोद ने संस्था के सदस्यों को बृहस्पतिवार को मिलने का समय दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना संस्था ने पुलिस और वन विभाग को दी। सुबह 11 बजे प्रमोद राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाईट सोसायटी के सामने कछुआ लेकर पहुंचा तो पुलिस और वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी विकास सिंटोरिया ने बताया कि रवि और प्रमोद वन्य जीवों की तस्करी करते हैं। ये लोग दिल्ली से लाकर महंगे दामों में जीवों की तस्करी करते हैं। प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रवि की तलाश की जा रही है। बरामद छह कछुओं को वन विभाग ने सुपुदर्गी में लिया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर विजयनगर की माता कॉलोनी निवासी प्रमोद है। पूछताछ में इसने बताया कि वह फैंसी मछली व एक्वेरियम बेचने का काम करता है। इसी की आड़ में वह दिल्ली से सस्ते दामों में कछुए लाकर लोगों से व्हाट्सएप पर संपर्क करके बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें