साहिबाबाद। नासा और नेशनल स्पेस सोसाइटी की ओर से आयोजित स्पेस सेटलमेंट प्रतियोगिता 2026 में श्री चैतन्य स्कूल ने भारतीय टीम की ओर से 57 पुरस्कार अपने नाम किए। प्रतियोगिता में भारत समेत 30 देशों ने ऑनलाइन भाग लिया। फरवरी में यह आयोजन हुआ और अब उसका परिणाम आया है। इसके बाद छात्रों में खुशी का माहौल है। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने स्पेस के थ्रीडी माॅडल प्रस्तुत करके बेहतर प्रदर्शन कर अधिकतम पुरस्कार अपने नाम किया। स्कूल निदेशक सीमा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के 31 देशों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 134 विजेता प्रोजेक्ट्स घोषित किए गए। भारत को कुल 80 पुरस्कार मिले और इनमें से 57 पुरस्कार उन्हीं के छात्रों ने झटके। प्रतियोगिता में 6 प्रथम पुरस्कार, 11 द्वितीय पुरस्कार, 10 तृतीय पुरस्कार और 30 अन्य सम्माननीय पुरस्कार हासिल किए। 57 विजेता प्रोजेक्ट्स में 549 छात्रों ने भाग लिया।