फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला उत्पीड़न के मामलों का एक हफ्ते में निस्तारण कर रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल बुधवार को गाजियाबाद पहुंची। उन्होंने पहले विकास भवन पहुंचकर सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगी प्रदर्शनी को देखा और महिला कल्याण कार्यक्रमों तथा लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। विधवा पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में महिलाओं से संबंधित 13 शिकायतें आईं। उन्होंने सभी मामलों की सुनवाई के बाद संबंधित अधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट महिला आयोग में भेजने के निर्देश दिए। इसमें दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद सहित पुलिस विभाग में लंबित मामलों की शिकायतें पहुंची। इसमें से 20 मामलों की शिकायतें महिला आयोग में पहुंची थी, जिनमें पुलिस ने क्या कार्रवाई की है इसकी प्रगति जानी। इसके अलावा तीन शिकायतें सीधे पहुंची, जिसमें महिला थाना से संबंधित दहेज उत्पीड़न के मामले शामिल थे। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, लोकेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें