गाजियाबाद। पासपोर्ट आवेदकों की लंबित फाइलों के त्वरित निस्तारण के लिए 21 मई को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने कहा कि अदालत हापुड़ चुंगी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक कक्ष संख्या 320 में आयोजित होगी। इसमें खुद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मौजूद रहेंगे और आवेदकों से आमने-सामने संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। समय की सीमित उपलब्धता के कारण अदालत में 50 आवेदकों की फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदक अपने साथ सभी संबंधित दस्तावेज लेकर आएं।