फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकान पर चीनी लेने जा रही नौ साल की बच्ची को कुत्ते ने छह जगह काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दुकान पर चीनी लेने जा रही नौ साल की बच्ची ने कुत्ते ने हमला कर दिया। करीब तीन मिनट तक हमलावर रहे कुत्ते ने बच्ची को छह जगह काटा है। हमले में गिरी बच्ची को शाेर सुनकर आसपास से गुजर रहे बाइक सवारों ने बचाया। घटना गोविंदपुरम बिजलीघर के पास की है। घटना के बाद घर पहुंची बच्ची काफी डरी हुई है। परिजनों ने संजयनगर स्थित सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगवाया। उधर, नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। गोविंदपुरम में राजू गिरि डेयरी संचालक हैं। राजू की नौ वर्षीय पुत्री रुनझुन बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे घर से दुकान पर चीनी खरीदने जा रही थी। बिजलीघर के पास किराने की दुकान के सामने अचानक एक कुत्ता पीछे से आया और हमला कर दिया। रुनझुन के कमर के नीचे पीछे की ओर से कुत्ते ने छह जगह पर काट लिया। रुनझुन ने बताया कि कुत्ते ने उसे गिरा दिया। करीब दो-तीन मिनट तक वह कुत्ते से बचाव करती रही लेकिन उसे कुत्ता नोचता रहा तभी दो अंकल मौके पर गाड़ी से आए और कुत्ते को दौड़ा लिया। इसके बाद उसकी जान बची। लहूलुहान हालत में घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। राजू गिरि बच्ची को लेकर संजयनगर सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां बच्ची को एआरवी लगाई गई ओर घाव पर मरहम लगाया गया। राजू ने बताया कि घटना के बाद से बच्ची काफी डरी हुई है। घर के बाहर अकेली नहीं जा रही है। नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग के डाॅ. आशीष त्रिपाठी का कहना है कि कुत्ते के काटने की कोई शिकायत नहीं मिली है। मौके पर टीम भेजकर कुत्ते को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें