फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किराये के मकान में अकेले रह रहे व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र की राजीवपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में अकेले रह रहे 47 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मृतक की पहचान मूलचंद उर्फ मूले (47) पुत्र जयपाल निवासी आर्य समाज मंदिर के पास, कृष्णगंज, पिलखुवा, हापुड़ के रूप में हुई है। वह काफी समय से राजीवपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में अकेले रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें