फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर और अधिकारियों से शिकायत पर भी नहीं ठीक हुई लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
- खराब स्ट्रीट लाइट से अंधेरे में कट रही लोगों की रात - कई बार शिकायत देने के बाद भी नगर निगम ने ठीक नहीं की लाइट माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। शालीमार गार्डन मेन ए ब्लॉक के विजय पार्क में महीने से स्ट्रीट लाइट खराब है। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। आरोप है कि मेन रोड पर अंधेरा छाने से रात के दौरान कोई भी अराजक तत्व घटना को अंजाम दे सकता है। लाइट ठीक करने के लिए नगर निगम को कई बार पत्र लिखे गए। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने समाधान ना होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शालीमार गार्डन सोशल वेलफेयर सोसायटी के कन्वीनर विक्रम कौल ने नगर निगम के प्रकाश विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ए-ब्लॉक की विजय पार्क सोसायटी में कई स्ट्रीट लाईट महीनों से खराब पड़ी हैं। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इन्हें ठीक करने के लिए नहीं आ पा रहे हैं। रात के समय अंधकार रहने से निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि इस समस्या का समाधान कराने के लिए  पार्षद से भी मांग की गई थी। पार्षद ने मेयर व अन्य अधिकारियों से ए 68, ए 72, ए 75, ए 78, ए 86, ए 103, ए 106, ए 112, ए 113 मकानों के पते सहित लाइट ठीक करने की मांग थी। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो अगले हफ्ते प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। --------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें