फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के जौहरीपुर मेट्रो स्टेशन के पास रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर तंबाकू व सात हुक्के बरामद किए हैं। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित जौहरी एन्क्लेव मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में स्थित म्यूजिक रेस्टोरेंट में हुक्का बार चला रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो कई युवक और युवतियां हुक्का पीते हुए मिले। काउंटर के पास एक युवक खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम जौहरीपुर दिल्ली निवासी सोनू बताया। उसने बताया कि हुक्का बार को उसका भाई मोनू अपने साथी गौरव के साथ चोरी-छिपे चलाता है। पुलिस को मौके से सात हुक्के, सात पाइप, सात चिलम व फ्लेवर्ड तंबाकू मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें