फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली में हुई मारपीट, टीएचए पुलिस को टैग की वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। रविवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब एक मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोगों की भीड़ एक यूट्यूबर से मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में मारपीट करने वाले गो रक्षा दल के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। वीडियो को गाजियाबाद और ट्रांस हिंडन पुलिस को टैग किया गया और कार्रवाई की मांग की गई। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि वीडियो सामने आते ही जांच शुरू की गई थी। छानबीन में विवाद दिल्ली में होने और वहीं वीडियो रिकॉर्ड होने की पुष्टि हुई है। बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यूट्यूबर की कुछ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसके बाद संगठन के लोगों और यूट्यूबर के बीच विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें