फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चिराग के पिता को पांच लाख की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एसडीएम अजीत कुमार सोमवार को बसंतपुर सैंथली गांव पहुंचे और चिराग के पिता मनोज त्यागी को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। साथ ही शासन स्तर पर और सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। चिराग की मौत से परिवार अब भी गहरे सदमे में है। मां की हालत लगातार खराब बताई जा रही है, जबकि अन्य परिजन भी शोक में डूबे हैं। घटना से गांव में भारी आक्रोश है। रविवार को चिराग का शव गांव पहुंचने के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक हंगामा किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें