फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की विवाहिता ने एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि युवक पहले सोशल मीडिया पर अलग-अलग आईडी बनाकर उससे संपर्क करता था। करीब आठ माह पहले नवरात्र के दौरान जब वह मंदिर गई थीं, तब आरोपी ने उसे प्रसाद के रूप में पेड़ा खिलाया। आरोप है कि इसके बाद वह नशे जैसी हालत में पहुंच गई और आरोपी उसे अपने साथ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बाद में वीडियो वायरल करने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया गया। हाल ही में एक होटल में ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें