फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क किनारे खेल रही बच्ची को कार ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग पर बहादपुर गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के पास सड़क किनारे खेल रही तीन साल की मासूम को कार ने रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिजनौर के दातरा गांव निवासी कालीचरण मुरादनगर पाइप लाइन मार्ग पर बहादरपुर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर परिवार समेत काम करते हैं। परिवार के साथ ही वह भट्ठे परिसर में बनी झुग्गी में रहते हैं। रविवार दोपहर बारह बजे कालीचरण की तीन साल की बेटी परी भट्ठे के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच लोनी की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने परी को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही बच्ची दूर जा गिरी। चीख पुकार सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे और गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें