अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर ऑटो में जलाया शव
- फोटो : अमर उजाला
ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित खाली मैदान में अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को ऑटो में रख कर जला दिया है। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर डी 1 के पास बुधवार सुबह जब लोग घूमने निकले तो उन्होंने सड़क किनारे एक जला हुआ ऑटो देखा। पास जाकर देखने पर उनके होश उड़ गए। ऑटो के भीतर एक व्यक्ति का बुरी तरह जला हुआ कंकाल नुमा शव पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।