फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उधार के पैसे मांगने पर दबंग ने व्यक्ति पर ब्लेड से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। उधार के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंग ने पूर्वी जवाहर नगर कॉलोनी में व्यक्ति पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। ब्लेड लगने से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। पूर्वी जवाहर नगर कॉलोनी निवासी अजय शर्मा जौहरीपुर रोड पर वाहनों में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करते हैं। उनके साथ साथी पप्पू शुक्ला भी काम करता है। उन्होंने बताया कि पप्पू उनसे करीब आठ हजार रुपये उधार ले चुका है। वह पूर्वी जवाहर नगर कॉलोनी स्थित किराये का कमरा खाली करके शांति नगर कॉलोनी में जा रहा था। उन्होंने पप्पू से उधार दिए हुए पैसे मांगे। जिस पर उसने सर्जिकल ब्लेड से उनकी गर्दन, पीठ और हाथ पर वार कर घायल कर दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें