फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार वर्कशॉप में विवाद के बाद हुई मारपीट, हवाई फायरिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित कार वर्कशॉप में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। मारपीट में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। जुबैर निवासी प्रेम नगर कॉलोनी की इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित शनि मंदिर चौक के पास कार रिपेयर की वर्कशॉप है। उन्होंने बताया कि वह अपने भाई चांद के साथ सोमवार को वर्कशॉप पर आया था। दिल्ली मुस्तफाबाद निवासी अल्तमश अपने साथियों के साथ वर्कशॉप पर पहुंचा। अल्तमश की चांद के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अल्तमश के साथी ने हवाई फायरिंग कर दी। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें