गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में कचहरी सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक हरीशचंद्र शर्मा (58) पुत्र बाबूलाल पर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएम ड्यूटी के दौरान पुलिस ऑफिस के सामने पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। हादसे में उनको गंभीर चोट आई। आनन-फानन में पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हरिशचंद्र शर्मा कचहरी सुरक्षा में तैनात थे। वह मूलरूप से बुलंदशहर के गांव पहासू के रहने वाले हैं। घर में पत्नी और दो बेटे हैं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया जहां से यशोदा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उनके कंधे में गंभीर चोट और पसलियां टूट गईं थी। उनका आईसीयू में उपचार चल रहा था कि शनिवार को उनकी मौत हो गई।
- 2019 में उनके भाई की भी पेड़ की टहनी गिरने से हुई थी मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिशचंद्र के सगे भाई की पिछले साल ही मौत हुई थी। 23 अगस्त को ही उनके भाई के सिर पर पेड़ की टहनी गिरी थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी।