फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिसकर्मी को दुष्कर्म का आरोपी बताकर ठगे 97 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। संगम पार्क में शातिर ने एक पुलिसकर्मी को दुष्कर्म के मामले में फंसा होने का डर दिखाकर उनके पिता से 97 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने उनसे एक लाख रुपये मांगे थे। पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जबर सिंह का बेटा यूपी पुलिस में आरक्षी हैं। 31 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे उनके वाट्सएप नंबर पर अनजान नंबर से युवक की काॅल आई। उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि उनका बेटा दुष्कर्म के मामले में फंसा है। यदि उसे छुड़वाना चाहते हो तो एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दो। वरना तुम्हारे बेटे को जेल भेज दूंगा। उन्होंने बेटे की सरकारी नौकरी के कारण घबराकर तीन बार में करीब 97 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शाम को बेटे से बात हुई तो पता चला कि वह ड्यूटी पर थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें